120 Views

स्‍वेज नहर क्‍यों खास है, कैसे सात हजार किमी का सफर मात्र 200 किमी में पूरा

इन दिनों स्‍वेज नहर खूब चर्चाओं में है, इसका कारण है विशाल कंटेनर शिप एवरग्रीन के गलत तरह से फंसना और इसमें जाम लगना। एक सप्‍ताह में ही हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। इस मार्ग को दोबारा शुरू करने में खूब परेशानियों का सामना करना पड़ा। आईये जानते हैं स्‍वेज नहर कहां है और कैसे यह खास हो जाती है।
स्‍वेज नहर लाल सागर और भूमध्‍य सागर के बीच मौजूद एक सबसे छोटा जलमार्ग है। ये नहर सात हजार किमी की दूरी को महज 300 किमी में बदल देता है। इससे समुद्र के रास्‍ते माल ढुलाई करने वाले जहाजों का समय बचता है और साथ में खर्च भी कम आता है। इस मार्ग की बदौलत जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्‍कर काटकर भूमध्‍य सागर में जाने से छुटकारा मिल जाता है। ये पनामा नहर की ही तरह से काम करता है। स्‍वेज नहर करीब 194 किमी लंबी है। इस नहर की अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वर्ष 2020 में इस नहर से 18500 जहाज (औसतन 52 जहाज हर रोज) गुजरे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top