211 Views

स्वीडन में कोरोना के खिलाफ दी जाएगी वैक्सीन की ५वीं खुराक

स्वीडन ,२६ मई । कोरोना के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर पूरी दुनिया में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पहली और दूसरी खुराक़ के बाद कई देशों में बूस्टर डोज़ दिया जा रहा है। स्वीडन में गंभीर रूप से बीमार होने के जोख़िम वाले लोगों के लिए वैक्सीन की पांचवीं खुराक़ देने की तैयारी चल रही है। इनमें गर्भवती महिलाएं और ६५ वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को प्रथमिकताएं दी जा रही हैं। स्वीडन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा देश को आगामी शरद ऋतु के दौरान बढ़े हुए प्रसार के लिए तैयार रहना चाहिए। स्वीडिश सामाजिक मामलों की मंत्री लीना हॉलेंग्रेन ने कहा, टीका गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने के लिए हमारा सबसे मजबूत उपकरण है। उन्होंने यह भी कहा है कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top