181 Views

स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पारिसि को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

टोरंटो,6 अक्टूबर। भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेता की घोषणा कर दी गई है। इस साल का भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्यूकुरो मानेबे , क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पारिसि को दिया गया है। तीनों लोगों को यह पुरस्कार जटिल फिजिक्स सिस्टम की समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है।
जापान के रहने वाले स्यूकूरो मनाबे (90) और जर्मनी के क्लॉस हैसलमैन (89) को ‘पृथ्वी की जलवायु की भौतिक ‘मॉडलिंग’, ग्लोबल वॉर्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन’ क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया है। पुरस्कार के दूसरे भाग के लिए इटली के जॉर्जियो पारिसी (73) को चुना गया है। उन्हें ‘परमाणु से लेकर ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज’ के लिए चुना गया है। तीनों ने भौतिकी की ‘जटिल प्रणालियों’ पर काम किया है जिनमें से जलवायु एक उदाहरण है।
गौरतलब है कि द रॉयल स्वीडिश एकेडमी यह पुरस्कार नए अविष्कारों को बढ़ावा देने के लिए देती है। 2020 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल और ब्रिटेन के रोजर पेनरोज को दिया गया था। इन सभी ने ब्लैक होल पर रिसर्च की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top