टोरंटो,9 अगस्त। मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन के निवासियों को आजकल लोकप्रिय संगीत सेवा स्पॉटिफाई (Spotify) से संबंधित एक फेक मैसेज रिसीव हो रहा है। मैसेज में प्राप्तकर्ता को दिए गए लिंक पर अपनी स्पॉटिफाई की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा जाता है। भले ही उसके द्वारा स्पॉटिफाई का उपयोग न किया जा रहा हो।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह लिंक नकली है और इसे क्लिक नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका उपयोग मूल्यवान डेटा या जानकारी चुराने के लिए किया जा सकता है।
Spotify की वेबसाइट के अनुसार, वेबसाइट द्वारा आपको कभी भी आपकी भुगतान जानकारी, पासवर्ड, सामाजिक सुरक्षा या कर पहचान संख्या जैसी व्यक्तिगत जानकारी के लिए एक ईमेल (या संभवतः कोई मैसेज) नहीं भेजा जाता है और ना ही वेस्टर्न यूनियन जैसे किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से भुगतान का अनुरोध किया जाता है।
विश्लेषकों का कहना है कि अक्सर ठग इस प्रकार के मैसेज भेज कर उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी तथा बैंक संबंधी डिटेल पता कर लेते हैं। जिसके पश्चात वह उन्हें आर्थिक रूप से हानि पहुंचा सकते हैं। इसीलिए हमें विश्वसनीय स्त्रोत से आने वाली किसी भी ईमेल या मैसेज के अतिरिक्त अन्य किसी ईमेल या मैसेज पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना चाहिए और उसे तुरंत डिलीट कर देना चाहिए।



