टोरंटो,०९ मई। स्कारबोरो अपार्टमेंट के टावर में सोमवार तड़के आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
टोरंटो के फायर फाइटर्स का कहना है कि उन्हें आज प्रातः ३ बजे से पहले १०, ग्लेन एवरेस्ट रोड पर, विन्नव्यू कोर्ट के पास और किंग्स्टन रोड के पूर्व में आग लगने की सूचना मिली थी, जो अंततः दो अलार्म तक पहुंच गई।
फायरफाइटर्स ने कहा कि आग की लपटों को इमारत की पांचवीं मंजिल पर देखा गया था। फायर फाइटर्स ने कड़ी मेहनत कर पांचवी मंजिल पर पहुंचने में सफलता हासिल की, जहां उन्हें दो व्यक्ति मिले जो गंभीर रूप से झुलस गए थे। पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सकों ने पीड़ितों की वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
वहीं, तीन घंटे बाद भी कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इमारत में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



