नयी दिल्ली ,५ मई । भारत से सेवाओं का निर्यात वर्ष २०२१-२२ में २५४.४ अरब डालर की नयी ऊंचाई पर पहुंचकर २०१९-२० के २१३.२ अरब डालर के पिछले कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च २०२२ में सेवा निर्यात २६.९ अरब डालर का रहा जो अबतक का सर्वोच्च मासिक निर्यात है।
मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक वर्ष के दौरान दूरसंचार, कंप्यूटर, सूचना सेवाएं, अन्य व्यवसायिक सेवाओं और परिवहन क्षेत्र ने सेवा निर्यात को नयी ऊंचाई पर पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान किया है। बयान के मुताबिक ३१ मार्च २०२२ को समाप्त वित्तीय वर्ष में भारत का वस्तु एवं सेवाओं का निर्यात कुल मिलाकर ६७६.२ अरब डालर रहा जोकि एक नया कीर्तिमान है।



