122 Views

सेल्फी के चक्कर में डूबते डूबते बची महिला, वायरल हुआ वीडियो

टोरंटो,20 जनवरी। कैनेडा में बर्फ से जम चुकी नदी पर कार चला रही महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। महिला ठंड के कारण जम चुकी रिड्यू नदी पर कार दौड़ा रही थी। नदी के बीच में पहुंचने पर बर्फ की परत टूट गई और कार डूबने लगी। हैरत की बात यह रही कि इसके बाद भी महिला ने बचने की कोशिश नहीं की। इसके उलट महिला डूबती कार की छत पर चढ़कर सेल्फी लेने लगी। उसे इतनी भी फिक्र नहीं रही कि सेल्फी के चक्कर में उसकी जान भी जा सकती है। आसपास के लोगों ने जब महिला को ऐसा करते देखा तो उन्होंने किसी तरह उसकी जान बचाई।
महिला द्वारा डूबती कार पर सेल्फी लेने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर ही महिला की इस हरकत की काफी आलोचना हो रही है। लोग महिला पर लापरवाही बरतने के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
कैनेडियन पुलिस ने ट्वीट कर सर्दी के मौसम में सावधानी पूर्वक कार चलाने की अपील की है। ओटावा पुलिस ने कहा कि कोई भी बर्फ सेफ नहीं है। हालांकि, कैनेडा में आमतौर पर बर्फ से जम चुकी नदी और झील पर लोगों को अक्सर कार चलाते देखा गया है। स्थानीय कानून के मुताबिक ये किसी भी तरह का जुर्म भी नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top