149 Views

सही तरीके से पिएं कॉफी, उठाएं ज्यादा लाभ

टोरंटो, 4 अक्टूबर। प्रति वर्ष अक्टूबर में अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को कॉफी के फायदों, इतिहास और लोकप्रियता के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। यूं तो कॉफी में विटामिन, मैग्‍नीशियम, पोटेशियम और फॉस्‍फोरस होता है। लेकिन अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। ज्यादा कॉफी पीने से अनिद्रा, पेट संबंधी समस्या, बैचेनी, सिरदर्द और थायराइड जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लेकिन अगर कॉफी का सेवन सही तरीके से और सही समय पर किया जाए तो इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
सुबह के समय कॉफी पीना सही माना गया है, यह आपको एनर्जी से भर देता है। लेकिन शाम या रात में कॉफी पीना आपकी नींद को खराब कर सकता है और आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है।
कॉफी में चीनी की जगह शहद या खजूर के सिरप जैसे हेल्दी ऑप्शन का इस्तेमाल करें। अगर चीनी डालना भी है तो कम से कम मात्रा में डालें। चीनी का सेवन हानिकारक माना जाता है। यह कॉफी के दुष्प्रभावों को बढ़ा देती है।
डायबिटीज के मरीज अगर अपनी कॉफी में दालचीनी डालकर पिएं तो यह फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह आपके ब्लड ग्लूकोज को कम करती है। साथ ही इससे कॉफी का स्वाद भी बढ़ जाता है।
कॉफी में हमेशा दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। आर्टिफिशियल क्रीमर प्रोसेस्ड होते है, जिस वजह से यह आपके कॉफी को हानिकारक बना सकते हैं।
इन सब उपायों के माध्यम से आप अपने कॉफी पीने के लाभ को बढ़ा सकते हैं लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कॉफी में कैफीन होता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादा करना नुकसानदायक माना जाता है। एक दिन में 2-3 कप कॉफी ही पीना ही सही होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top