138 Views

संरा समन्वयक ने काबुल में मस्जिद पर हमले की निंदा की

काबुल ,१ मई। अफ़ग़ानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक रमिज़ अलकबरोव ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित एक मस्ज़िद पर हुए घातक हमले की निंदा की है। काबुल की एक मस्ज़िद में शुक्रवार को विस्फोट हुआ था। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार इस हमले में १० लोग मारे गए और १५ घायल हो गए, जबकि मीडिया रिपोर्ट में लगभग ५० लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गयी।
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बीती देर रात एक बयान में कहा, श्री अलकबरोव ने हमले की निंदा करते हैं और पीडित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
उन्होंने इस हमले को अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के लिए एक और दर्दनाक झटका बताया।
मिशन की ओर से जारी बयान में कहा गया, श्री अलकबरोव सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और मानवाधिकार कानून के तहत अपने दायित्वों का पूरी तरह से पालन करने की याद दिलाते हैं और अपराधों के लिए जवाबदेही की मांग करते हैं।
अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top