134 Views

संतोष ट्रॉफी विजेता केरल को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार

कोच्चि ,७ मई।  वीपीएस हेल्थकेयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. शमशीर वायलिल द्वारा आयोजित केरल फुटबॉल टीम के सम्मान समारोह के दौरान फुटबॉल खिलाडिय़ों की तीन पीढिय़ों को एक साथ देखना एक अविश्वसनीय क्षण था। एनआरआई उद्यमी शमशीर वायलिल ने एक छत के नीचे जुटे तमाम फुटबाल दिग्गजों की मौजूदगी में संतोष ट्रॉफी विजेता टीम को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

यह आयोजन राज्य के पुराने और नए दोनों तरह के बेहतरीन फुटबॉलरों का एक आनंदमय पुनर्मिलन था, जिन्होंने केरल फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पूर्व संतोष ट्रॉफी विजेता कप्तान – कुरिकेश मैथ्यू (१९९३), वी. शिवकुमार (२००१), सिल्वेस्टर इग्नाटियस (२००४), राहुल देव (२०१८) – और अन्य दिग्गज खिलाड़ी, जिनमें आईएम विजयन, जो पॉल एंचेरी और आसिफ साहिर शामिल हैं, ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई।

पूर्व संतोष ट्रॉफी विजेता कप्तान दिवंगत वीपी सत्यन की पत्नी अनीता सत्यन और पूर्व फुटबॉल कोच टी.ए. जाफर और एम. पीतांबरन भी इस अवसर पर मौजूद थे। १९७३ के चैंपियनशिप विजेता कप्तान दिवंगत टी.के.एस मणि के परिवार के सदस्य, जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top