186 Views

शिखर धवन ने पृथ्वी शॉ के साथ डांस किया

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले में दो बल्‍लेवाजों के नाम छाये हुए थे। इनमें दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शामिल हैं। इस मैच में मैन ऑफ द मैच धवन रहे। धवन ने 54 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली जबकि शॉ ने सिर्फ 38 गेंदों पर 72 रन बनाए। इनकी पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से सात विकेट से मात दी। जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर और ड्रेसिंग रूम दोनों जगह जमकर जश्न मनाया. इस दौरान धवन और शॉ ने मिलकर ठुमके भी लगाए। मैच के बाद शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह शॉ के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके वीडियो के बैकग्राउंड में ‘बेटे, तूने मौज कर दी’ गाना बज रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में धवन ने लिखा, ‘बेटा शेर हो तुम, मौज कर दी। ‘ वीडियो में धवन पहले शॉ की गाल खींचते हुए नजर आ रहे हैं और फिर उन्हें गोद में उठाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले मैच खत्म होने के बाद धवन ने जब शॉ का इंटरव्यू लिया तो दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर ठुमके भी लगाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top