123 Views

वॉन में हाईवे रैंप पर कार लुढ़कने से महिला की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

टोरंटो,२ मई। वॉन में सोमवार तड़के राजमार्ग ४०७ और ४२७ को जोड़ने वाले रैंप पर कार लुढ़कने से एक २७ वर्षीय महिला की मौत हो गई।
ओपीपी का कहना है कि उन्हें दक्षिण की ओर जाने वाले राजमार्ग ४२७ से पूर्व की ओर जाने वाले राजमार्ग ४०७ पर सोमवार तड़के लगभग २ बजे सिंगल-कार रोलओवर एक्सीडेंट की सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची टीम में हाईवे को जोड़ने वाले रैंप से लुढ़की हुई एक कार को पाया। एक २७ वर्षीय महिला को वाहन से बाहर निकाला गया और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। वाहन के २२ वर्षीय चालक को गंभीर हालत में अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के कारण की जांच की वजह से रैंप को सुबह करीब ५ बजे तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top