162 Views

वैलेरी प्लांटे मॉन्ट्रियल की मेयर पुनर्निर्वाचित

मॉन्ट्रियल,8 नवंबर। वैलेरी प्लांटे मॉन्ट्रियल के मेयर के रूप में फिर से चुनीं गईं हैं। क्यूबेक प्रांत के प्रीमियर फ्रेंकोइस लेगॉल्ट ने ट्विटर पर उन्हें जीत की बधाई दी है।
प्लांटे कैनेडा के दूसरे सबसे बड़े शहर मोंट्रियल में मेयर की दौड़ में 50 प्रतिशत से अधिक वोट और लगभग आधे मतदान रिपोर्टिंग के साथ आगे चल रही थीं। जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व मेयर डेनिस कोडर्रे 39 प्रतिशत मतों से पीछे चल रहे थे।
मॉन्ट्रियल की 65 नगर परिषद सीटों में से 34 की दौड़ में प्लांटे की प्रोजेट मॉन्ट्रियल पार्टी भी आगे चल रही थी। गौरतलब है कि क्यूबेक प्रांत के पांच सबसे बड़े शहरों में से चार में मेयर की दौड़ में महिलाएं आगे चल रही थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top