वैंकूवर, कैनेडा ५ जुलाई। पिछ्ले १० दिनों से कैनेडा के छोटे से शहर लिटन ने गर्मी को लेकर पुरी दुनियां मे सुर्ख़ियां बनायी है। इस खतरनाक गर्मी की वजह से करीब 150 से ज्यादा जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें से कई जंगल अब भी जल रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने इस के लिये ‘हीट डोम’ को बताया है जिम्मेदार याद रहे ब्रिटिश कोलंबिय मे भीषण गर्मी के कारण सैकड़ों लोगअपनी जान महज एक हफ्ते में ही गंवा चुके हैं।