149 Views

वेबफाई से गुस्‍साई प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला

ताइवान। ताइवान में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से वेबफाई करना महंगा पड़ गया। उसकी प्रेमिका ने धोखा मिलने के शव में अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वह यहीं नहीं रुकी। प्रेमी को छोड़कर उस महिला ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को टॉयलेट में फ्लश कर दिया। प्रेमी गहरी नींद में सो रहा था, इस दौरान इस महिला ने घटना को अंजाम दे डाला। पीड़ित प्रेमी की पहचान हुआंग के रूप में हुई है। आरोपी महिला ने बाद में पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल भी कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 52 साल का हुआंग इस घटना के समय ताइवान के चान्घुआ काउंटी के शीहु टाउनशिप में अपने घर पर था। उसके तीन बच्चे भी हैं। इस दौरान वहां उसकी प्रेमिका आई और दोनों के बीच किसी महिला को लेकर खूब कहासुनी भी हुई। बाद में हुआंग एक कटोरा शराब में भिगोया हुआ चिकन नूडल्स खाने के बाद गहरी नींद में सो गया। सने किचन में प्रयोग की जाने वाली कैंची से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। टना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती करवाया। काफी खोजबीन के बाद भी उसके कटे हुए प्राइवेट पार्ट को खोजा नहीं जा सका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top