125 Views

वीएसएस यूनिटी स्पेस मिशन पर जाएंगी भारत में सिरीषा मांडला

वाशिंगटन, 4 जुलाई। भारत के आंध्र प्रदेश में जन्मी बांडला वर्जिन गैलेक्टिक के वीएसएस यूनिटी अभियान के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले छह यात्रियों में शामिल होंगी। वह वर्जिन गैलेक्टिक के फाउंडर रिचर्ड ब्रेंसन के साथ 11 जुलाई को न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगी।
कल्पना चावला के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली सिरीषा बांडला भारत में जन्मी दूसरी महिला होंगी। उनसे पहले भारतीय मूल की कल्पना चावला, राकेश शर्मा और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में जा चुके हैं। पेशे से एयरोनॉटिकल इंजीनियर बांडला ने ट्विटर पर स्पेस मिशन में शामिल होने के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस करने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा कि वह यूनिटी 22 का हिस्सा बनने को लेकर गौरवान्वित हैं। यह ऐसा मिशन है जिसमें कंपनी का उद्देश्य अंतरिक्ष में सभी का जाना-आना सुनिश्चित करना है।
इस मौके पर आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्विटर पर दो फोटो साझा की हैं। एक फोटो में वह मिशन पर जाने वाले पांच एस्ट्रोनॉट के साथ हैं। दूसरे फोटो में वह सिरीषा बांडला के साथ हैं। नायडू ने सिरीषा और उनके को पैसेंजर के स्पेस मिशन की सफलता की कामना की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top