157 Views

विवो ने किया अपनी टी सीरीज का विस्तार

नयी दिल्ली ,५ मई ।  स्मार्टफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी विवो ने आज भारतीय बाजार में अपने टी सीरीज के स्मार्टफोन का विस्तार करते हुये दो नये स्मार्टफोन विवो टी १प्रो ५जी और विवो टी१ ४४ डब्ल्यू लाँच करने की घोषणा की जिसकी शुरूआती कीमत १४४९९ रुपये है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि विवो टी १ प्रो ५जी मोबाइल गेमरों को ध्यान रख कर विकसित किया है गया जिसमें स्नैपड्रैगन ७७८जी ५ जी प्रोसेसर , एमोलेड डिस्प्ले, ८ लेयर कूलिंग टेक्नालॉजी के साथ ६६ वॉट फ्लैश चार्जिंग की सुविधा दी गयी है। इसमें ६४ एमपी एआई त्रिपल कैमरा है। इसमें आठ एमपी अल्ट्रा वाइड और दो एमपी मैक्रो कैमरा के साथ ही १६ एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके साथ ही विवो टी१ ४४ डब्ल्यू में ५००० एमएएच की बैटरी, एमोलेड डिस्प्ले, ४४ वॉट फ्लैश चार्जिंग के साथ ही इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर दिये गये हैं। इसमें ५० एमपी का प्राइमरी कैमरा, दो एमपी को मैक्रो कैमरा और दो एमपी बोकेह कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने कहा कि विपो टी१ प्रो ५ जी के दो मॉडल उतारे गये हैं जिसमें ६ जीबी रैम और १२८ जीबी रॉम की कीमत २३९९९ रुपये तथा ८ जीबी रैम और १२८ जीबी रॉम की कीमत २४९९९ रुपये हैै। इसी तरह से विवो टी१ ४४ डब्ल्यू के तीन मॉडल उतारे गये हैं जिसमें चार जीबी रैम और १२८ जीबी रॉम की कीमत १४४९९ रुपये, ६ जीबी रैम और १२८ जीबी रॉम की कीमत १५९९९ रुपये और ८ जीबी रैम और १२८ जीबी रॉम की कीमत १७९९९ रुपये है।

उसने कहा कि टी १ प्रो ५ जी की बुकिंग कल से शुरू होगी और इसकी बिक्री सात मई से शुरू होगी। इसी तरह से टी१ ४४ डब्ल्यू की बिक्री आठ से होगी। यह ऑनलाइन मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट के साथ कंपनी के ई स्टोर और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top