188 Views

लिवरपूल को हराकर यूरोपीय फुटबॉल का सिरमौर बना रियल मैड्रिड

पैरिस,२९ मई। पेरिस के स्टेड डि फ्रांस स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस लीग के फ़ाइनल में रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को १-० से हराकर यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।

विंसी जूनियर के ५९वें मिनट में किए गए गोल ने एक बार फिर स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड को यूएफा चैंपियंस लीग का टाइटल दिला दिया। यह १४वीं बार है, जब रियल मैड्रिड ने यह ट्रॉफी अपने नाम की है।

रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के फाइनल में लिवरपूल को १-० से मात देकर रिकॉर्ड १४वीं बार यूरोप में अपनी बादशाहत साबित की है। फ़ाइनल मैच ३७ मिनट की देरी से शुरू हुआ मगर गेम ज़बर्दस्‍त रहा। मैच के ५९वें मिनट में ब्राज़ील के विंगर विनिसियस जूनियर ने फेडेरिको वलवर्दे की ड्राइवर पर गोल करके रियल मैड्रिड की जीत तय कर दी। इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी ने भी रिकॉर्ड चौथी बार यूरोपियन कप अपने नाम किया। मैड्रिड ने चैंपियंस लीग-ला लिगा का डबल पूरा कर लिया है। लिवरपूल के पास चार बड़ी ट्रॉफियां जीतने का मौका था, लेकिन मैड्रिड ने ऐसा होने नहीं दिया। रियल मैड्रिड के पास यूरोपियन कप्‍स की संख्‍या उसके निकटतम प्रतिद्वंदी एसी मिलान से दोगुनी है। लिवरपूल ने छह बार चैंपियंस लीग जीती है।

वहीं, कार्लो एंसेलोटी यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सिरमौर ट्रॉफी चार बार जीतने वाले पहले कोच बन गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top