103 Views

राहुल गांधी की पोल खोलूंगा तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे : पूर्व केंद्रीय मंत्री

भुवनेश्वर। कांग्रेस से निकाले जाने के एक दिन बाद ही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की इस तरीके से पोल खोलेंगे कि गांधी कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे। जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सिफारिश पर निकाला गया है। जेना और सागरिया को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी की ओडिशा इकाई ने निष्कासित किया है।
जेना ने प्रेस वार्ता में कहा, “मैं जानता हूं कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा आएंगे। मैं उसी दिन उनकी पोल खोलूंगा जिससे वह जनता के बीच अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाएंगे।” हालांकि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर महाखुलासा के बारे में और कुछ नहीं बताया। जेना का आरोप है कि राहुल गांधी ने ओडिशा की सत्ता पटनायक परिवार के पास ही रहने देने का फैसला किया है इसलिए उन्होंने बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ महागठबंधन का एलान किया है। जेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे और कांग्रेस में वह उपयुक्त नहीं बैठते क्योंकि खनिजों को लूटकर उन्होंने “धन इकट्ठा” नहीं किया है। जेना ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक पर भी आरोप लगाए जिनके जवाब में पटनायक ने कहा कि अनुशासनहीनता में शामिल लोगों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top