264 Views

राष्ट्रपति ने बोडो साहित्य सभा के ६१वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया

नई दिल्ली ,५ मई। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने असम के तामुलपुर में बोडो साहित्य सभा के ६१वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार और पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में सद्भाव और शांति का वातावरण निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में विकास कार्यों की अहम भूमिका है। उन्होंने इस बदलाव के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और क्षेत्र के निवासियों की सराहना की।
राष्ट्रपति ने कहा कि मई का महीना बोडो लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे १ मई को बोडोफा उपेंद्र नाथ ब्रह्मा को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हैं। उन्होंने कहा कि बोडोफा ने जियो और जीने दो का संदेश फैलाया था। बोडो स्वाभिमान के प्रति जागरूक रहते हुए सभी समुदायों के साथ सद्भाव बनाए रखने का उनका संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top