182 Views

राजस्थान : सांवरिया सेठ के खजाने से निकले ४.९० करोड़ कैश और २ किलो सोने के बिस्किट

जयपुर ,३१ मई । राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले के मंडाफिया स्थित सांवरियाजी के मंदिर में रविवार को गिनती के दौरान दानपेटी से ४.९ करोड़ रुपये कैश और २ किलो सोने के बिस्कुट मिले। ११ बोरियों में भरे कैश की गिनती अभी बाकी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को राजभोग आरती के बाद मंदिर बोर्ड के सीईओ गीतेश श्री मालवीय, मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर और बाकी सदस्यों की मौजूदगी में भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर का खजाना खोला गया। इस दौरान प्रशासन की तरफ से कैलाश चंद्र दधीच, रोकाडिया नंदकिशोर टेलर, कालू लाल तेली, महावीर सिंह राजेंद्र शर्मा, लाहिड़ी लाल गदरी, सुरक्षा प्रभारी राम सिंह आदि भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ शहर के सांवरियाजी चौक स्थित प्राकट्य मंदिर स्थित पर मौजूद दुकान से २,७५४,२५० रुपये निकाले गए।  इस अवसर पर मंदिर मंडल सीईओ प्रहलाद राय सोनी, बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, अशोक अग्रवाल, रतन लाल जाट, इंदर मल उपाध्याय उपस्थित थे।

सांवरिया सेठ के खजाने में १०० ग्राम सोने के २० बिस्किट भी मिले जिनमें से हर सोने के बिस्किट पर १०० ग्राम सोने का टैग लगा हुआ था। इन सोने के बिस्किट की कीमत १ करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। गौरतलब है कि हर महीने सोमवती अमावस्या के दिन मंदिर में मासिक मेले का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top