109 Views

यूक्रेन संकट गहराया, अमेरिका ने भेजी सैन्य मदद

वॉशिंगटन,24 जनवरी। यूक्रेन को लेकर युद्ध का संकट और गहरा गया है। यूक्रेन के मसले पर अमेरिका और रूस के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। यूक्रेन और रूस की सीमा के पास तनाव के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य मदद भेजी है। रूस की ओर से संभावित आक्रमण को देखते हुए यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता शुक्रवार रात से पहुंचनी शुरू हो गई। अमेरिका ने यूक्रेन को घातक हथियारों की पहली खेप पहुंचाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की ओर से यूक्रेन के फ्रंटलाइन सैनिकों के लिए गोला-बारूद समेत करीब 2 लाख पाउंड की घातक हथियार सहायता भेजी गई है। कीव में अमेरिकी दूतावास की ओर से यह जानकारी सार्वजनिक की गई है।
अमेरिकी दूतावास ने बताया कि यूक्रेन के लिए अमेरिका के 200 मिलियन डॉलर के सुरक्षा सहायता पैकेज की पहली खेप कीव में पहुंच गई है। इस हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कीव की यात्रा की थी जिसके बाद यह डिलीवरी हुई है। वॉशिंगटन ने दिसंबर में इस पैकेज को मंजूरी दी थी। दूतावास ने कहा, ‘यूक्रेन की संप्रभुता और रूसी आक्रमण के खिलाफ रक्षा के लिए चल रहे प्रयासों में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अमेरिका इस तरह की सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top