ओटावा,6 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे तनाव से पूरी दुनिया ही परेशान है। इसी बीच प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को यूरोप के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार रूसी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि नागरिकों की आवाजाही और पड़ोसी देशों में शरणार्थियों की उड़ान के बीच कुछ पल के लिए युद्ध पर विराम लगा सकते हैं। बता दें कि रूसी कब्जे वाले
डोनेस्ट्स के सेना प्रमुख ने कहा है कि मरियुपोल और वोल्नोवाखा शहर के निवासियों के लिए सुरक्षित मार्ग रविवार को फिर से खुलेंगे।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को टुडे नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से मिलने के बाद आने वाले दिनों में ट्रूडो, लातविया, बर्लिन, पोलैंड आदि देशों के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदीमीर जेलेंस्की ने अपने देश में नो फ्लाई जोन के लिए अनुरोध किया है। साथ ही कहा है कि “अगर नाटो इससे इनकार करेगा तो इस दिन मरने वाले लोग आपकी वजह से मरेंगे”। उधर नाटो ने इससे इंकार कर दिया है क्योंकि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने स्पष्ट किया है कि अगर नाटो इस तरह का कदम उठाता है तो वह इसे शत्रुतापूर्ण कार्य मानेंगे।



