वॉशिंगटन,२७ मई। अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में यूक्रेन को सलाह देते हुए कहा कि यूक्रेन को युद्ध रोकने के लिए कुछ जमीन दे देनी चाहिए, क्योंकि जितना युद्ध में बढ़ेगा वो उतना फंसता जाएगा।
उनके इस बयान पर कड़े शब्दों में जवाब देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा रूस को जो करना है करले, यूक्रेन अपनी ज़मीन नहीं देने वाला है।
जेलेंस्की ने १९३८ के अपीसमेंट एग्रीमेंट से याद दिलाते हुए कहा कि युद्ध से बचने के लिए ब्रिटेन ने हिटलर को जमीन में बढ़ने की इजाज़त दी थी, जिसे एक बहुत कमज़ोर फ़ैसला माना जाता है।
किसिंजर ने अपने बयान में कहा कि यूक्रेन को रूस से बात करनी चाहिए, क्योंकि एक समय पर जब तनाव ज़्यादा बढ़ जाएगा तब यह संभव नहीं होगा। इससे यूक्रेन ही कमज़ोर होगा। अपने हित को देखते हुए यूक्रेन को कुछ ज़मीन दे देनी चाहिए।



