161 Views

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात

नई दिल्ली,26 फरवरी। रूस और यूक्रेन में युद्ध का आज तीसरा दिन है। अब तक दोनों देशों में जारी भीषण गोलीबारी में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। लेकिन रूस के सख्त प्रहार के बावजूद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जहां न झुकने की बात कह साफ कर दिया है कि वह अपने रुख पर अडिग है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से बात की है और भारत से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उन्हें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया है।
रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर मेलिटोपोल पर कब्जा करने का दावा किया है। इसके साथ ही राजधानी कीव में मेयर ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।
इस बीच, फ्रांस की ओर से चेताया गया है कि दुनिया लंबी जंग के लिए तैयार रहे। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया है कि रूस के हमले में 198 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1000 से अधिक घायल हो गए हैं।
इससे पहले, यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के 3500 सैनिकों को मार गिराया है, जबकि 200 से अधिक को बंधक बना लिया है। इससे पहले खबर आई थी कि कीव में एक मिलिट्री यूनिट पर रूस की ओर से हमला कर दिया गया। वहीं, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं।
एक वीडियो संदेश में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से कहा है कि यूक्रेनी सेना की घुटने टेकने से जुड़ी बातें महज अफवाह हैं। वे लोग आखिरी दम तक लड़ेंगे। वे मजबूती से रूस का मुकाबला कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top