164 Views

मिस्र में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

काहिरा ,२९ मई ।  उत्तरपूर्व मिस्र में इस्माइलिया-सुएज रेगिस्तानी सड़क पर मिनीबस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। सरकारी अहराम अखबार ने यह रिपोर्ट दी हैं। इस टक्कर में कार के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और मिनीबस के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

दुर्घटना में सात लोग वाहनों के अंदर जल गए। शवों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों के एक दल ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती खबरों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब कार के चालक ने सड़क के दूसरी ओर मुडऩे का प्रयास किया।

मिस्र में खराब सड़कों और यातायात के अनुपयुक्त नियमों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top