112 Views

मिलियन डॉलर की लूट के मामले में मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार

टोरंटो,३ मई। कैनेडा के २५ सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद एक २२ वर्षीय व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। वह एटीएम भरने के व्यवसाय में तथाकथित “मिलियन डॉलर की चोरी” के सिलसिले में वांछित था।
अपराधी की पहचान इमैनुएल रॉसन के रूप में की गई है। संदिग्ध, १ अप्रैल, २०२१ को डिक्सन रोड और कार्लिंगव्यू ड्राइव के पास एक व्यवसाय की लूट के सिलसिले में कैनेडा-व्यापी वारंट पर वॉन्टेड था।
सितंबर में पुलिस ने लूट के संदिग्धों में से एक की गिरफ्तारी की घोषणा की, साथ ही दो कथित भगोड़े ड्राइवरों को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, देशव्यापी वारंट के बावजूद रॉसन को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
२६ अप्रैल को कैनेडा में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम (BOLO) के तहत उन्हें कैनेडा के सबसे वांछित भगोड़ों की पहली सूची में २३वें नंबर पर शामिल किया गया, जिसमें उनकी गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने पर $५०,००० तक का इनाम घोषित किया गया।
इसके तीन दिन बाद २९ अप्रैल को टोरंटो पुलिस ने रॉसन को गिरफ्तार कर लिया। वह इस सूची के प्रकाशन के बाद से गिरफ्तार होने वाले सूची में शामिल दूसरे व्यक्ति हैं।
मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में पहले स्थान पर रखे गए हत्याकांड के संदिग्ध अबिलाज़ीज़ मोहम्मद को सूची के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें एक गुमनाम टिप मिली थी।
रॉसन पर सात अपराधों का आरोप है, जिसमें एक बन्दूक के साथ डकैती और अपराध द्वारा प्राप्त संपत्ति पर कब्जा शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top