टोरंटो, 1 नवंबर। 67 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे द्वारा कथित तौर पर उसके उत्तरी यॉर्क स्थित घर में शनिवार रात को हत्या कर दी गई।
पुलिस ने कहा कि उन्हें रात 10 बजे के करीब एक हमले की सूचना देकर शेपर्ड एवेन्यू वेस्ट और जेन स्ट्रीट के पास नॉर्थओवर स्ट्रीट पर एक घर में बुलाया गया। पुलिस को घर के अंदर गंभीर चोटों से पीड़ित विन्सेंज़ा गैलोरो मिली। जिन्हें जांच करने पर मौके पर ही मृत घोषित किया गया।सोमवार को मृतका के शरीर का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी करने पर कई स्थानीय लोगों ने बताया कि गैलोरो अपने पोते और अपने बेटे के साथ घर में रहती थी।
रविवार को, पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपनी जांच में हत्यारे की पहचान एंटोनियो गैलोरो के रूप में करते हुए उसे गिरफ्तार किया और उस पर सेकेंड डिग्री हत्या का आरोप लगाया।
जांचकर्ताओं ने रविवार को बताया कि आरोपी पीड़िता का बेटा है। आरोपी एंटोनियो गैलोरो को ओल्ड सिटी हॉल अदालत में पेश किया जाएगा। विन्सेंज़ा गैलोरो की मौत शहर की इस साल की 74वीं हत्या है।
पुलिस द्वारा इस घटना के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को 416-808-7400 पर कॉल कर सूचना देने का आग्रह किया गया है।



