नई दिल्ली ,२७ मई। चीन के वीजा से जुड़े कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली के रोज अवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को थोड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कार्ति को ३० मई तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी है। एक दिन पहले ही ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस फाइल किया था। कांग्रेस के लोकसभा सांसद के अलावा उनके सहयोगी एस भास्कररमन पर भी आरोप हैं। दरअसल कार्ति चिदंबरम और उनके सहयोगी पर आरोप है कि उन्होंने चीन के नागरिकों को पैसे लेकर वीज़ा दिलवाया था। वे पंजाब में वेदांता ग्रुप के पावर प्रोजेक्ट के लिए भारत आना चाहते थे। उस वक्त कार्ति कि पिता पी चिदंबरम केंद्र में गृह मंत्री थे।



