200 Views

भारत में 24 घंटे में 59,069 नए केस आए

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की बढ़ती गति ने अब चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में 59,069 नए केस सामने आए, जबकि 32,912 मरीज ठीक हुए। एक दिन में 257 की मौत हो गई। पिछले सात दिन में ही एक्टिव केस में 1 लाख 49 हजार 455 का इजाफा हुआ है। देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 82 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 17 हजार 46 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर मुंबई में नजर डालें तो कोरोना के 5,504 नए मरीज मिले। वहीं आमिर खान के बाद एक और बॉलीवुड अभिनेता कोरोना पॉजिटिव हो गया। मिलिंद सोमन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 55 वर्षीय एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। वे अभी होम आइसोलेशन में हैं। उधर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top