नई दिल्ली। भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार रात तक 24 घंटों के दौरान देश में 1,03,764 नए केस मिले हैं। अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दौरान 24 घंटों में देश में 513 कोरोना मरीजों की मौत हुई। भारत में लगातार दूसरे दिन दुनिया के सर्वाधिक नए कोरोना मामले मिले हैं। अमेरिका एक दिन में 66,154 नए केस के साथ दूसरे और ब्राजील 41,218 नए मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दोगुना होने का समय अब घटकर 104 दिन रह गया है, जबकि एक मार्च को यह अवधि 504 दिन आंकी गई थी। मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान करीब 81 फीसदी आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 57,074 नए संक्रमण आए हैं। जबकि 5818 की संख्या के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे और 4373 नए संक्रमणों के साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर है।
