मुंबई। पिछले लॉकडाउन को याद करते हैं तो लोगों को रामायण की भी याद आई ही जाती है। अब फिर से कोरोना बढ़ा तो टीवी पर एक बार फिर रामायण की वापसी हो रही है। स्टार भारत पर रामानंद सागर की ‘रामायाण’ को फिर से दिखाया जाएगा। यह शो रोज शाम 7 बजे टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। पिछले साल इस शो ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। तब लोगों ने दूरदर्शन के इस मशहूर टीवी शो का लुत्फ उठाया था। सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। सीता का किरदार दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने तो लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी की तरफ से निभाया गया था। लॉकडाउन के दौरान शो के हिट हो जाने की वजह से रामायण के कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए थे। फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों को फिर से टीवी स्क्रीन पर देख कर काफी खुश हुए।
100 Views