185 Views

भारत के लिए सीधी उड़ानों पर 21 सितंबर तक बढ़ाया प्रतिबंध

ओटावा,10 अगस्त। कैनेडियन सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत भारत से आने वाली सीधी यात्री उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को 21 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। कनाडा के यातायात विभाग ने सोमवार को जारी किए गए एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि कैनेडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की नवीनतम सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह के आधार पर, कैनेडा का यातायात विभाग नोटिस टू एयरमेन का विस्तार कर रहा है।
जिसके तहत भारत से कैनेडा के लिए सभी सीधी वाणिज्यिक और निजी यात्री उड़ानों को 21 सितंबर तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे भारत से कनाडा के बीच यात्रा करने वाले लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही हालात सुधरने पर यह समय सीमा घटाई जा सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top