बीसी में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
ओटावा। गुरुवार को बर्नाबी, बीसी में एक बिज़ी रेस्टोरेंट में एक संदिग्ध टार्गेटेड शूटिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। गोलीबारी कैक्टस क्लब कैफे के बाहर हुई। पार्किंग के किनारे पर रेस्तरां के पीछे बने एरिया में डिनर के लिए बैठे ग्राहक अचानक जमीन पर गिर पड़े। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर टूटे कांच के टुकड़े और खाने की छोड़ी हुई प्लेट्स चारों ओर फैले हुए दिखाई दिए। आरसीएमपी ने कहा कि पहले रेस्पोंडर्स ने घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अन्य दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बर्नबाई आरसीएमपी के साथ काम करने के लिए इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) को बुलाया गया है। पुलिस का मानना है कि यह हमला अचानक नहीं हुआ लगता है। मार्केट क्रॉसिंग कॉम्प्लेक्स में कई अन्य रेस्टोरेंट, कॉफी की दुकानें, एक ग्रॉसरी स्टोर और रिटेल स्टोर शामिल हैं। मौके पर मौजूद गवाहों का कहना है कि उन्होंने गोलियों की आवाज़ सुनी और सोचा कि कोई पार्किंग स्थल में आतिशबाजी कर रहा है।
यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि शूटिंग लोअर मेनलैंड में बढ़ते गैंग वॉर से संबंधित है, जिसमें पिछले तीन हफ्तों में कम से कम सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।



