163 Views

बवंडर ने मचाई तबाही, 8 लोग घायल

ओटावा,16 जुलाई। गुरुवार दोपहर बैरी नेबरहुड में एक बवंडर के फटने से आठ लोग घायल हो गए। बवंडर से पेड़ उखड़ गए, घर नष्ट हो गए और एक वाहन पलट गया।
एन्वायरमेंट कैनेडा द्वारा पहली बार क्षेत्र के लिए बवंडर की चेतावनी जारी करने के तुरंत बाद, लगभग 2:40 पर दक्षिण-पूर्वी बैरी के प्रिंस विलियम वे और मैपलव्यू ड्राइव क्षेत्र में तूफान ने दस्तक दी।
सिमको काउंटी पैरामेडिक्स ने कहा कि उन्होंने आठ लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने तूफान से होने वाले नुकसान को “विनाशकारी” बताया है। तूफान से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top