टोरंटो,१ मई। बर्लिंगटन के पास शनिवार सुबह हुई टक्कर में ७४ वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
ओंटारियो प्रांतीय पुलिस को शनिवार सुबह करीब ११ बजे राजमार्ग ४०३ पश्चिमबाउंड रैंप पर राजमार्ग ६ दक्षिण के लिए एक एकल वाहन दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना पर तत्काल पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने कहा कि ब्रेंटफोर्ड निवासी एक ७४ वर्षीय व्यक्ति घटनास्थल पर मृत पाया गया। पुलिस का अनुमान है कि वाहन किसी कारण वश खाई में लुढ़क गया।
जांचकर्ता दुर्घटना के पीछे चिकित्सा प्रकरण की संभावना की जांच कर रहे हैं।
पुलिस की जांच के कारण हाईवे ६ साउथ का रैंप कई घंटों तक बंद रहने की उम्मीद है।



