नई दिल्ली,25 फरवरी। वैसे तो अब ठंड खत्म हो ही चुकी है लेकिन इसी बीच राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम जहां थोड़ी ठंड बनी हुई है। वहीं दोपहर में धूप के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हवाएं 30 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और साथ ही में बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं मार्च की शुरुआत से गर्मियों का मौसम प्रारंभ हो सकता है।



