ओन्टेरियो। फेडरल गवर्नमेंट ने मिसिसॉगा, ओन्टेरियो बेस्ड कंपनी को एक प्लांट बनाने में मदद करने के लिए $200 मिलियन के निवेश की घोषणा की है जो लाखों वैक्सीन का प्रोडक्शन कर सकता है।
इनोवेशन मिनिस्टर फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने कहा कि धन का उपयोग रेजिलिएंस बायोटेक्नोलॉजीज इंक के स्वामित्व वाली मौजूदा साइट का विस्तार करने के लिए किया जाएगा ताकि “भविष्य की महामारियों के लिए वैक्सीन और ट्रीटमेंट जैसे कैनेडा में बने समाधान का प्रोडक्शन किया जा सके। शैंपेन ने कहा कि फंड कई वैक्सीन और चिकित्सीय के लिए रेजिलिएंस के निर्माण और फिल-फिनिश क्षमता का विस्तार करेगा, जिसमें एमआरएनए शॉट्स शामिल हैं जिसे अब कोविड -19 से लड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।सरकार का कहना है कि 2024 में निर्माण पूरा होने के बाद प्लांट के विस्तार से छात्रों के लिए 500 स्थायी नौकरियां और 50 को आपरेटिव प्लेसमेंट पैदा होंगे। रेज़िलिएंस एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग संगठन (सीडीएमओ) है, जिसका अर्थ है कि यह अन्य कंपनियों द्वारा डिवेलप किए गए प्रोडक्ट्स को असेंबल करता है। एस्ट्राजेनेका, मर्क और फाइजर जैसी बड़ी दवा कंपनियां अक्सर मैन्युफैक्चरिंग के लिए थर्ड पार्टी से आउटसोर्सिंग पर कांट्रेक्ट करती हैं। कुछ कंपनियों ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने मैन्युफैक्चरिंग साइट्स को बेच दिया है। इसी पॉलिसी के तहत बाउचरविले, क्यूबेक में एक नोवार्टिस के स्वामित्व वाला प्लांट 2018 में एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन अवारा को बेच दिया गया था।



