129 Views

फारूक अब्दुल्ला फिर आए ईडी के रडार पर, एजेंसी ने पूछताछ के लिए तलब किया

श्रीनगर ,२७ मई । जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है। अब्दुल्ला को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। खास बात है कि इससे पहले ईडी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख की १२ करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच के संबंध में नोटिस जारी किया था। खबर है कि ईडी करीब ९४ करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में अब्दुल्ला से पूछताछ करेगी।
पूर्व सीएम को ३१ मई को ईडी के श्रीनगर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है। अब्दुल्ला ने दिसंबर २०२० में जारी हुए ईडी के आदेश को जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। ईडी ने आरोप लगाए थे कि अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर पद का दुरुपयोग किया था।
आरोप लगाए गए थे कि एनसी नेता ने २००१ से २०११ के बीच कई नियुक्तियां की, ताकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रायोजित रकम को हासिल किया जा सके। अब्दुल्ला ने कहा था कि ईडी की तरफ से अटैच की गई संपत्तियां कथित आपराधिक गतिविधियों से संबंधित नहीं हैं। उस दौरान उन्होंने मूल अधिकारों के हनन का आरोप लगाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top