ओंटेरियो,20 जुलाई। व्हिटबी में रविवार रात डरहम क्षेत्रीय पुलिस ने एक पार्टी पर छापामारी कर बंद कराया जिसमें करीब 2,000 मेहमानों की मेजबानी की गई थी। यह पार्टी ऐशबर्न रोड पर, ब्रॉली और कोलंबस सड़कों के बीच हो रही थी। पुलिस के अनुसार 15 एकड़ की संपत्ति पर बने एक बड़े घर में 2000 लोग एकत्र हो कर पार्टी कर रहे थे।
कार्यवाहक सार्जेंट जॉर्ज टुडोस ने बताया,”हमें इस चल रही पार्टी के बारे में सूचित किया गया था और हमारे अधिकारियों ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की है।”
टुडोस ने बताया कि पार्टी के क्षेत्र में कई वाहन देखे गए और मेहमानों को दूसरे स्थान से भी लाया जा रहा था। पुलिस अंततः भीड़ को तितर-बितर कर दिया। टुडोस ने कहा कि इस दौरान अधिकतर मेहमानों ने सहयोग किया। पुलिस को फोन पर एक बदमिजाज ड्राइवर तथा केक ड्रग ओवरडोज के बारे में शिकायतें प्राप्त हुई थी। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि ओंटारियो की रीओपनिंग की योजना के चरण 3 में आउटडोर समारोहों की अनुमति दी गई है लेकिन पार्टी में केवल 100 लोगों तक शामिल हो सकते हैं। उक्त पार्टी की जांच चल रही है। इस समय कोई अन्य आरोप नहीं लगाया गया है।



