184 Views

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में जैश के २ आतंकवादी ढेर

श्रीनगर,३१ मई । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के गुंडीपुर में रविवार रात सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल और अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने रविवार रात बताया था कि कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में घिर गए हैं। कांस्टेबल रियाज अहमद की १३ मई को पुलवामा में हत्या कर दी गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top