191 Views

पीएचएसी में मेजर जनरल मिलिट्री जांच के चलते छोड़ रहे पद

टोरंटो। कैनेडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी (पीएचएसी) में मेजर जनरल एक सेक्सुअल मिस्कंडक्ट के आरोप की मिलिट्री जांच के चलते पद छोड़ रहे हैं।
डिपार्टमेंट ऑफ नेशनल डिफेंस ने शुक्रवार देर रात एक संक्षिप्त तीन लाईन का बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि मेजर-जनरल डैनी फोर्टिन अपना पद छोड़ रहे हैं और उनका भविष्य डिफेंस स्टाफ के एक्टिंग चीफ द्वारा तय किया जाएगा।
बताया जाता है कि जांच में सेक्सुअल मिस्कंडक्ट का आरोप शामिल है जो 2015 से पहले का है और यह सेना के ऑपरेशन ऑनर का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अनुचित व्यवहार पर रोक लगाना था। यह ऑपरेशन अब एक्टिव नहीं है।
शुक्रवार की सुबह तक, फोर्टिन को राष्ट्रीय रक्षा विभाग ने एक बयान में पब्लिक हेल्थ एजेंसी के अधिकारी के रूप में शामिल किया गया था। इस संबंध में फोर्टिन ने मीडिया को कुछ भी बताने से मना कर दिया और राष्ट्रीय रक्षा विभाग को सवाल भेज दिए। गौरतलब है कि प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कैनेडा के वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन का नेतृत्व करने के लिए फोर्टिन को काम सौंपा।
यह खबर सेना के लिए एक और तेज झटका है, जो हाई-प्रोफाइल सेक्सुअल मिस्कंडक्ट के मामलों के बोझ तले दबी है। पिछली सर्दियों में अपने रिटायरमेंट के दो सप्ताह बाद देश के पूर्व टॉप कमांडर, रिटायर्ड जनरल जोनाथन वेंस के खिलाफ अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। कुछ सप्ताह बाद, उनके उत्तराधिकारी, एडमिरल आर्ट मैकडॉनल्ड्स ने सेक्सुअल मिस्कंडक्ट के आरोप में मिलिट्री पुलिस की जांच के चलते वॉलंटरी स्टेप एसाइड कर लिया था

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top