131 Views

पाक 1 परमाणु बम से हमला करेगा तो भारत 20 बम से हमें खत्म कर देगा: परवेज मुशर्रफ

दुबई। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह इन दिनों यूएई में रह रहे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम बखूबी कर रहे हैं। यूएई में मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब स्तर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारत पर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को एक साथ 50 परमाणु बम के साथ हमला करना चाहिए। मुशर्रफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भारत के खिलाफ खूब आग उगली। उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान भारत पर 1 बम से हमला बोलेगा तो भारत 20 बम गिराकर हमें नेस्तनाबूद कर देगा। पाकिस्तान को भारत पर एक साथ 50 बमों से हमला कर देना चाहिए ताकि फिर उठ खड़ा न हो सके।’ इमरान खान की शांति का मौका देने की मांग से उलट निर्वासन का जीवन जी रहे मुशर्रफ ने तो भारत पर हमले की ही धमकी दे डाली।
मुशर्रफ ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी भारत पर डालते हुए कहा कि यह कश्मीर में भारत की गलत नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार ने कश्मीरियों को जिस तरह से दबाने का काम किया है, पुलवामा अटैक उसी गुस्से का नतीजा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरियों पर जुल्म की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख होता है। यूएई में निर्वासन का जीवन जी रहे मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच इस वक्त बहुत तनावपूर्ण स्थिति है। हालांकि, भारत पर हमला करने के बारे में पूछने पर उन्होंने गोलमाल अंदाज में कहा कि यह कोई इतना आसान मसला नहीं है। इस तरह की बातें यूं ही ऐसे नहीं कही जा सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top