94 Views

पाकिस्तानी ने कबूला हथियार सप्लाई का आरोप

वाशिंगटन,17 जुलाई। अमेरिका में एक पाकिस्तानी और उसके साथी ने अपने देश में हथियार भेजने का अपराध स्वीकार किया है। न्याय विभाग के अनुसार मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला 35 वर्षीय अशफाक मलिक अपने साथी 22 वर्षीय वलीद आफताब के साथ यहां पिज्जा की दुकान चलाता था। अमेरिकी पुलिस ने इन दोनों को दिसंबर 2014 में गिरफ्तार किया था। इनके द्वारा करीब 48 से ज्यादा एआर-15 सेमी आटोमेटिक राइफल और उनकी मैगजीन व पुर्जे अवैध रूप से पाकिस्तान भेजे गए थे।
जानकारी के अनुसार अशफाक और उसका साथी दोनों मार्लबोरो में पिज्जा की दुकान के मालिक थे। उनका दूसरा घर पाकिस्तान के लाहौर में था। ये दोनों वर्जीनिया से हथियार अपने नाम से खरीदते थे। कहीं-कहीं उसने गलत जानकारियां देकर भी हथियार खरीदे। बाद में इन हथियारों को पाकिस्तान भेज देते थे। इसके लिए उन्होंने निर्यात संबंधी व्यवस्था में भी सेंध लगा ली थी। अभियोजक के अनुसार, दोनों ही हथियार तस्करों को अमेरिकी कानून के अनुसार दस साल तक की सजा हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top