139 Views

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर देश ने किया नमन

नई दिल्ली, 24 जनवरी। देशभर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें संसद भवन के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के लिए नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।
नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का भी अनावरण किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्‍य प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया था कि जब तक प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उस जगह पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी।
बता दें कि नेताजी की राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और उन्हें याद करने के लिए, भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी को उनके जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top