148 Views

नाइजीरिया में भगदड़ के दौरान ३१ लोगों की मौत, ७ घायल

नाइजीरिया,२९ मई। शनिवार को दक्षिणी नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर में एक चर्च में एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में ३१ लोगों की मौत हो गई, जबकि ७ लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज़्यादातर बच्चे बताए जाते हैं।

नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल ने बताया, यह बड़ी घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने उपहार दान अभियान का आयोजन किया था। अयोडेल ने कहा, ‘ कार्यक्रम में उपहार बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ के कारण भगदड़ मच गई। हताहतों में ज़्यादातर बच्चे थे।’

वहीं, राज्य पुलिस के प्रवक्ता ग्रेस वोयेंगिकुरो इरिंगे कोको ने बताया कि भगदड़ के समय यह उपहार बांटने का अभियान शुरू भी नहीं हुआ था। इरिंगे-कोको ने कहा कि भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया, इस तथ्य के बावजूद कि गेट बंद था, जिसके परिणामस्वरूप यह दुखद दुर्घटना हुई। उन्होंने आगे कहा, ‘३१ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top