122 Views

नाइजीरिया में कैथोलिक चर्च में नमाजियों पर बंदूकधारियों के हमले में कई लोग मारे गए

लागोस,०७ जून । नाइजीरिया के ओंडो राज्य के ओवो में एक कैथोलिक चर्च में बंदूकधारियों के हमले में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रविवार को सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च पर हुए हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने पीडि़तों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, और आपातकालीन एजेंसियों को घायलों की सहायता करने का आदेश दिया है।

राष्ट्रपति के एक बयान में कहा गया है, चाहे कुछ भी हो, यह देश कभी भी दुष्ट लोगों के सामने नहीं झुकेगा, और अंधकार कभी भी प्रकाश पर विजय प्राप्त नहीं करेगा। नाइजीरिया अंतत: जीत जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, इस बीच, हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पोप फ्रांसिस ने पीडि़तों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की और प्रार्थना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top