144 Views

दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे मोदी, पेरिस में मैक्रों से मिलेंगे

नई दिल्ली ,४ मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेनमार्क की ओर से आयोजित दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और बाद में पेरिस जाएंगे तथा अपने तीन देशों के यूरोप यात्रा के अंतिम दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे।
दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अन्य नॉर्डिक नेताओं यानी आइसलैंड के प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, स्वीडन के प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री सना मारिन के साथ बातचीत भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यूरोप यात्रा के दौरान प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि शिखर सम्मेलन में कोरोना महामारी के बाद आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवाचार और प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, विकसित वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य और आर्कटिक क्षेत्र में भारत-नॉर्डिक सहयोग जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
गौरतलब है कि पहला भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन २०१८ में स्टॉकहोम में हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top