171 Views

दुनिया भर में मिले 2.2 मिलियन नये कोरोना संक्रमित, 5,543 ने गंवाई जान

टोरंटो,19 जनवरी। मंगलवार को दुनिया भर में 2.22 मिलियन नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस बीच 1.348 मिलियन लोग ठीक हुए हैं, जबकि 5,543 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 5.05 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 2.80 लाख नए मामलों के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। वहीं, 1.10 लाख नए केस के साथ स्पेन तीसरे नंबर पर है।
अमेरिका में 700 नई मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं भारत में 436 लोगों को कोरोना के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक्टिव केस के मामले में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 57.2 मिलियन एक्टिव केस हैं। इनमें से 23.9 मिलियन अकेले अमेरिका में हैं। अब तक करीब 331.8 मिलियन से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 269 मिलियन ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5.564 मिलियन ने अपनी जान गंवाई है।
कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चैपल-हैडली वनडे सीरीज और एक टी-20 मैच को रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में 30 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। न्यूजीलैंड सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में आने वाले सभी लोगों के लिए 10 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है।
वहीं यूरोप में ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को यूरोप में पौने 8 लाख नए मामले सामने आए। लेकिन इसके बावजूद यूरोप थमा नहीं है। कई देशों की सरकारें लॉकडाउन या फिर प्रतिबंधों को लगाने से परहेज कर रही हैं। फ्रांसीसी सरकार ने शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बावजूद स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top