143 Views

थम गई ‘फ्लाइंग सिख’ की रफ्तार

चंडीगढ़। देश के दमदार धावक व अपनी उपलब्धियों से दुनिया में भारत का नाम करने वाले एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना से ठीक होने के बाद पोस्ट कोरोना प्राब्लम्स से जूझने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जिंदगी की जंग हार गए हैं। इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का देहांत भी कोरोना की वजह से हो गया था। मिल्खा सिंह ने 91वीं साल में अपनी अंतिम सांस ली है। वहीं निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं।
बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई है। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आज 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके सेक्टर 8 स्थित घर पर रखा जाएगा।
इसी हफ्ते पत्नी की मौत हो जाने के बाद मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वे खुद भी आईसीयू में भर्ती थे। चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की सूचना दी है। अस्पताल ने अपने स्टेटमेंट में बताया है ”मिल्खा सिंह 3 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे। 13 तारीख तक यहां उनका कोरोना का इलाज चलता रहा। अंततः वे कोरोना नेगेटिव आ गए।
हालांकि बाद में पोस्ट कोविड दिक्कतें आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। लेकिन डॉक्टरों की टीम के द्वारा की गई पूरी कोशिशों के बाद भी वे क्रिटिकल कंडीशन से बाहर नहीं आ सके और 18 जून की रात 11.30 बजे वे स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। ‘फिल्म अभिनेता और मिल्खा सिंह पर बनीं फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने भी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top